फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Jan 2023 03:42 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी को जवाब देते समय या किसी बड़े निर्णय को लेते समय खूब सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी को जवाब देते समय या किसी बड़े निर्णय को लेते समय खूब सावधान रहना होगा। इस सप्ताह आपकी एक छोटी सी भूल या फिर कहें निर्णय लेने में की गई एक छोटी सी गलती आपके बड़े अफसोस का कारण बन सकती है। इस सप्ताह न तो दूसरों के विवाद में पड़ें और न ही अपने घर में किसी के साथ बेवजह का विवाद करें। मामला चाहे घर-परिवार से जुड़ा हो या फिर कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर की बात को गंभीरता से सुनें और यदि चीजें आपके पक्ष में न हों तो अपनी असहमति भी बड़े आदर के साथ प्रकट करें। ध्यान रखें कि विवादित विषय पर की गई हल्की बात आपको मुश्किल में डाल सकती है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं के हल निकलते हुए नजर आएंगे और इस दौरान आपको अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको अपनी जेब को देखते हुए खर्च करने की जरूत रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सलाह को नजरंदाज करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी की पूजा एवं सेवा करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को श्रृंगार की वस्तुएं दान करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें