फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (03-09 April): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Apr 2023 01:59 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। बीते कुछ समय से आपको जिस गुडलक को पाने का इंतजार था, इस सप्ताह वो आपकी जिंदगी में आ जाएगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। बीते कुछ समय से आपको जिस गुडलक को पाने का इंतजार था, इस सप्ताह वो आपकी जिंदगी में आ जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले की कामना पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका कद और पद दोनों बढ़ने की संभावना है। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए यह सप्ताह अत्यधिक शुभ रहने वाला है। उनके जीवन से जुड़ी प्रगति न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ाने का कारण बनेगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत थे इस सप्ताह के अंत तक आपको इस दिशा में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार चल रही थी तो इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से सारी गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर आपकी लव लाइफ पटरी पर आ जाएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी नारायण की साधना करें। गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर पुजारी को पूजा-पाठ से संबंधित चीजें दान करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें