कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी। यदि आप लंबे से अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी योजना साकार होती नजर आएगी। व्यवसाय में मनचाही सफलता एवं लाभ मिलेगा। सरकार-प्रशासन से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन संभव है। उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। एक-दूसरे के प्रति प्रेम आकर्षण में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। घर-परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा के योग बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें और किचन में बनी पहली रोटी गाय को खाने के लिए निकालें।