Aries Weekly Horoscope: नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपको सहयोग और समर्थन देते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र की तरह निजी जीवन में भी स्वजनों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और शुभ फल दिलाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपकी कामना से कहीं अधिक धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी योजना अथवा किसी व्यक्ति के पास फंसा हुआ पैसा आसानी से निकल आएगा। नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपको सहयोग और समर्थन देते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र की तरह निजी जीवन में भी स्वजनों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
सप्ताह के मध्य में आपके घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते है। इस दौरान घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही बाधाएं दूरी होंगी। सुख-सुविधा की वस्तुओं का क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए हुए है। इस दौरान आप किसी के साथ बड़ी डील कर सकते हैं। नये व्यवसाय की शुरुआत भी संभव है। कुल मिलाकर कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते में प्रेम और स्नेह बरकरार रहेगा। लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए पिता से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान को गुड़ और चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।