मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को इस सप्ताह मनचाहा रोजगार मिल सकता है तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों की पदोन्नति संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से सहयोग और समर्थन हासिल होगा। यदि आप विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस विषय से संबंधित अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह अपने कारोबार पर पूरी तरह से फोकस करते हुए डटकर काम करते नजर आएंगे और खास बात यह कि उन्हें उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए ज्यादा लाभदायक साबित होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्वजनों के साथ पिकनिक-पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। विवाहित लोगों की संतान से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं दैनिक पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।