कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने कार्य पर पूरा फोकस करना उचित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम को जल्दबाजी में करने बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक और शारीरिक कष्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने अथवा उसमें लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा आप अपने बाॅस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने कार्य पर पूरा फोकस करना उचित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान उनका मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है। युवा वर्ग अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए नजर आएगा। इस दौरान संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत संबंधी किसी भी कष्ट को नजरंदाज करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है और उसे दूर करने के लिए आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह किसी पुराने संबंध को लेकर एक बार फिर आपके भीतर प्रेम भाव जाग सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सुख और पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और उनकी चालीसा का पाठ और देवी के नर्वाण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै‘ का अधिक से अधिक जप करें।