फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Nov 2023 02:19 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह असमंजस या जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें अन्यथा आपको फायदे की जगह खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन

विज्ञापन

जल्दी का काम शैतान का होता है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का खूब ख्याल रखना होगा। इस सप्ताह असमंजस या जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें अन्यथा आपको फायदे की जगह खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई भी बड़ा कदम न उठाएं और किसी भी कागज पर सोच-समझकर ही साइन करें। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में भौतिक सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय करने पर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि इस बीच विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन भी बना रहेगा, लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। इस दौरान अचानक से मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ पर्यटन-पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है।
विज्ञापन


घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। यदि आप अब तक सिंगल थे तो आपका विवाह तय हो सकता है या फिर आपकी लाइफ में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी नई कार्य योजना पर काम कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। धन लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें