फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (27 May To 2 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 May 2024 04:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी स्लोगन को हमेशा ध्यान में रखना होगा। इस सप्ताह थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। 
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी स्लोगन को हमेशा ध्यान में रखना होगा। इस सप्ताह थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर कारोबार आप अपने काम को पूरे मनोयोग से करें और उसे दूसरों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान सीनियर अथवा जूनियर से मनचाही मदद न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। 
विज्ञापन


कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ साबित होगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। हालांकि आपको इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता बनी रहेगी। साथ ही साथ धन का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। घर-परिवार में भी किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। आपको यह समझना होगा कि आप कहते क्या हैं और दूसरों तक पहुंचता क्या है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें