मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को साथ लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ या मांगलिक कार्य के साथ होगी।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को साथ लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ या मांगलिक कार्य के साथ होगी। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। जो लोग लंबे से समय से अपने कारोबार को विस्तार देने की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। खास बात यह कि उन्हें इसमें स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन या वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आपसी सहमति से दूर हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। जो लोग लंबे समय से विदेश में करियर बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, उनके राह में आ रही बड़ी बाधा इस सप्ताह दूर हो सकती है। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे, संभव है कि ऐसा करने पर आपकी बात बन जाए। वहीं पहले से चल रहे प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की सेवा करें और पीले चंदन अथवा तुलसी की माला से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें।