मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में सफलता के लिए नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं पहले से नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार रूप लेती नजर आएंगी। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं तो आपको इस सप्ताह विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं शुभ साबित होंगी। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। युवाओं का अधिकंश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से पिकनिक-पार्टी के योग बनेंगे। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप किसी बात को लेकर आपके रिलेशन लव पार्टनर के साथ खराब हो गए तो गलतफहमियां दूर होंगी और आपकी लव लाइफ एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके मान-सम्मान का कारण बनेगी। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा में दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।