फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (26 June- 2 July): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Jun 2023 04:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह तमाम तरह की परेशानियों से बचने के लिए अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह तमाम तरह की परेशानियों से बचने के लिए अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से बड़े खर्च आ सकते हैं। जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। इस दौरान घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को क्रय करने में जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बनाने में मुश्किलें आ सकती हैं। वृषभ राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए। यदि आपका किसी के साथ भूमि-भवन का विवाद चल रहा है तो आपको उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के सुलह-समझौते से दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और सफर करते समय अपने सामान और सेहत का खूब ख्याल रखें। सप्ताह उत्तरार्ध में पढ़ने-लिखने वालोंं छात्र का मन पढ़ाई से उचटेगा। हालांकि मनचाही सफलता को पाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको अनुकूल समय का इंतजार करना चाहिए, वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन सच्चे मन से शक्ति की साधना और श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें