फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (20-26 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 Feb 2023 01:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन के लिए यह सप्ताह कुछ अधिक व्यस्तता लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर कामकाज की जिम्मेदारियों से बोझ बना रहेगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 
विज्ञापन

मिथुन के लिए यह सप्ताह कुछ अधिक व्यस्तता लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर कामकाज की जिम्मेदारियों से बोझ बना रहेगा। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। ऐसे में किसी भी कार्य को निबटाते समय धैर्य को बनाए रखना उचित रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी भी स्थिति में अपना आपा न खोएं, अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन लोगों की बातों को नजरंदाज करें जो आपको अक्सर आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान कारोबार में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी। आर्थिक मामलों में धीमेे-धीमे ही सही लेकिन प्रगति होगी। सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प, चंदन और मिठाई चढ़ाकर पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें