वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से उन्नतिदायक रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आयेगा। पूर्व में किए गए निवेश से भी लाभ प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से संबंधित अटके कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। हालांकि वर्तमान में अपने कारोबार या किसी योजना में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें और ऐसा निर्णय लेने से पहले अपने किसी शुभचिंतक या विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें। भूमि-भवन से संबंधित विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान धर्म या समाज से जुड़े कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना एवं चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।