फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (19- 25 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 17 Jun 2023 05:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी आपसे समझौते की खुद पहल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। इस सप्ताह आपके काम समय पर सही तरीके से पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आप दोगुनी ऊर्जा से काम करते हुए नजर आएंगे और आपको अपने इष्ट-मित्रों और सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपकी निकटता आपके बॉस के साथ बढ़ेगी, जिनकी कृपा से आपको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे और उनके संचित धन में वृद्धि होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी आपसे समझौते की खुद पहल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। उनके हाथ कोई बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है। यदि आप विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपको इस संबंध में शुभ सूचना प्राप्त होगी। घरेलू महिलाओं का इस सप्ताह अधिकांश समय पूजा-पाठ एवं मांगलिक कार्यों में सहभागिता करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की कोशिशें सफल होंगी। परिजन आपके रिश्ते को स्वीकार करते हुए विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय और सेहत सामान्य बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं श्री गणेश चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें