फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (19- 25 June): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 17 Jun 2023 05:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपको लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कमीशन या कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए यह समय बहुत शुभ है। इस सप्ताह आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार से जुड़ी बहुप्रतीक्षित शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर तबादला या फिर प्रमोशन हो सकता है तो वहीं परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आपको इस सप्ताह खासा लाभ होने जा रहा है। इस सप्ताह कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होती दिखाई देंगी। सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपको लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कमीशन या कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए यह समय बहुत शुभ है। इस सप्ताह आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति होगी। जिससे उनके काम समय पर पूरे होंगे और उनकी साख कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा तो वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में पिकनिक-पर्यटन आदि के योग बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंंजस्य बना रहेगा और आप उसके साथ सुखद पल बिताएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना में श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें