फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (17 to 23 June ): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Jun 2024 10:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gemini Weekly Horoscope: इस दौरान बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे। शार्टकट तरीके अथवा सट्टा लॉटरी से धन कमाने की बजाय पारंपरिक तरीके से लाभ प्राप्ति का ही रास्ता चुनें।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी आपाधापी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको निजी एवं व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ एवं मनोरथ को पूरा करने वाली साबित होगी। सप्ताह की शुरुआत में प्रिय व्यक्तियों के साथ मेल-मिलाप संभव है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो आपसी समझौते से समाप्त हो सकता है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो इस सप्ताह लोगों के बीच अपनी साख को बढ़ाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अत्यधिक अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे। शार्टकट तरीके अथवा सट्टा लॉटरी से धन कमाने की बजाय पारंपरिक तरीके से लाभ प्राप्ति का ही रास्ता चुनें।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक-मांगलिक कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप अपनी सूझबूझ से विरोधियों को भी अपने पाले में लाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें