फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (16-22 Oct): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Oct 2023 01:22 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन संबंधी मामलों को सुलझाते हुए आगे बढ़ना चाहिए तथा किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में घर-गृहस्थी से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। संतान पक्ष की शिक्षा और करियर को लेकर मन परेशान रहेगा। इस दौरान अपने सेहत और संबंध को लेकर खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और तोल-मोल कर बोलें। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी अथवा कोई पुरानी बीमारी के कारण शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। कठिन समय में जीवनसाथी संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग का वस्त्र दान करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें