फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (16-22 Oct): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Oct 2023 01:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध हर सोचे काम को समय पूरा करने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृष 
विज्ञापन

वृष राशि के जातकों लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध हर सोचे काम को समय पूरा करने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आप रोजी-रोजगार में इन दिनों भटक रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। यदि आप अपनी नौकरी बदलने, पदोन्नति या फिर कोई नया व्यवसाय शुरु करने की प्लानिंग आदि कर रहे थे तो आपकी यह कामना भी किसी इष्टमित्र या फिर प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती हैं। वृष राशि वालों को इस सप्ताह घर-परिवार से पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। माता-पिता आपकी कोई बड़ी फरमाइश पूरी करके आपको सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इस सप्ताह वाहन एवं गृह सुख की अभिलाषा पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को खीर खिलाकर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें