फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope ( 04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 04 Nov 2024 04:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mithun Rashifal:मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा आपाधापी भरा रह सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि 

विज्ञापन


मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से ढेर सारी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसे निभाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवादों का समाधान खोजने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको कागज संबंधी कार्य बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद ही बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों का निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के पूर्वार्ध में मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायी वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा मंदी भरा रह सकता है, लेकिन उत्तरार्ध तक कारोबार पटरी पर आ जाएगा। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। मिथुन राशि के जातकों को प्रेम संबंध में संदेहास्पद स्थितियों से बचते हुए एकदूसरे पर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। जीवन से जुड़ी चुनौतियों का सामना करते समय जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें