फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (6-12 Nov) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Nov 2023 12:05 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों का इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध का खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यक्ति विशेष के साथ हुआ विवाद आपकी चिंता का कारण बनेगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों का इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध का खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यक्ति विशेष के साथ हुआ विवाद आपकी चिंता का कारण बनेगा। स्वजनों के साथ भी तर्क-वितर्क हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें और अपने अधिकारियों को मिलाकर चलें। साथ ही साथी मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर आपके काम में बाधा डालने की जुगत लगाते रहते हैं। करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य में परिवार के संतान से जुड़ी चिंता सताएगी।
विज्ञापन


इस दौरान आपका ध्यान अपने लक्ष्य से हटकर बेवजह की चीजों में लगा रहेगा। आकस्मिक खर्चें भी आपकी चिंता का कारण बनेंगे। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलना प्रारंभ होंगे। जिसके बाद आप पाएंगे कि आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर धीरे-धीरे आ रही है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। यह समय पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए गुडलक लिए रहने वाला है। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी। आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। सत्ता-सरकार के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें