मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को सुलझाने को लेकर परेशान रह सकते हैं।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को सुलझाने को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस दौरान न सिर्फ निजी जीवन में बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़ी कई समस्याएं आपके आसपास चल रही होंगी। जिनका हल निकालने के लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। कठिन समय में आपके इष्ट-मित्र काफी मददगार रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपके वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान बाजार में मंदी के साथ-साथ अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चुनौतियों से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक राहत मिल पाएगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की बजाय लोगों को मिलाजुलाकर चलना ही बेहतर रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उतावलेपन में कोई बड़ी गलती करने से बचें।। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।