मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलनी शुरु हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में न सिर्फ जूनियर बल्कि सीनियर भी आप पर मेहरबान रहेंगे। इस दौरान किसी वरिष्ठ आदमी की सलाह आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। भूमि-भवन के क्रय विक्रय या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई भी फैसला करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यह समय मार्केटिंग और कमीशन पर काम करने वाले लोगों के लिए भी लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह के अंत में पिता के सहयोग से आप घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने में कामयाब रहेंगे। अविवाहित लोगों का इस सप्ताह विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के परिजन उन्हें विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में मित्रों या फिर परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर निकल सकते हैं। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दें तो इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है।
उपाय: प्रतिदिन लाल चंदन का तिलक लगाएं और पूजा में रुद्राक्ष की माला से ॐ हं हनुमते नम: मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।