फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (27 Feb-05 March) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Feb 2023 11:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सुखद समाचार या मनचाही सफलता मिल सकती है। इससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सुखद समाचार या मनचाही सफलता मिल सकती है। इससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आप जिस काम की जिम्मेदारी लेंगे उसका निर्वहन बहुत बढि़या तरीके से करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। आय के मुकाबले खर्च अधिक होने से बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। ऐसे में धन को सोच-समझकर खर्च करना हितकर रहेगा, अन्यथा माह के अंत में उधार लेने की नौबत आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में ऋण और रोग दोनों से बचना होगा। इस दौरान मौसमी बीमारी से बचकर रहें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें