फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 25 Apr 2022 12:37 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन उत्तरार्ध आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। उस दौरान आप अपने अपने कार्य क्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष
विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन उत्तरार्ध आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। उस दौरान आप अपने अपने कार्य क्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे। सप्ताह की शुरुआत में इष्ट मित्रों और सहयोगियों से समय पर मदद न मिल पाने से मन थोड़ा निराश रहेगा। इस दौरान आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को सही से निभाने की जरूरत रहेगी। सेहत की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए थोड़ा कष्टकर रह सकता है। आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, ऐसे में खान-पान और दिनचर्या सही रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से सामान्य सुख-सहयोग बना रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और गंगा जल चढ़ाएं और शिव सहस्त्रनाम या शिव चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें