मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में गिरावट लेकर आ सकता है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को भी पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे,लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आप पीछे हट जाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप यदि अपने पार्टनर के कहने में आकर किसी निर्णय को लेंगे,तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ बनते हुए कामों में रुकावट पैदा होंगी, जिससे आपको मानसिक तनाव भी रहेगा। मित्रों से आज आपको हर संभव मदद मिलती दिख रही है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य पर किए हुआ भरोसा टूटने के कारण आप निराश होंगे।