फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (17-23 July) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Jul 2023 01:31 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में प्रगति देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपका हर तरफ प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ता नजर आएगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में प्रगति देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपका हर तरफ प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मुलाकात के योग बनेंगे, जिनकी मदद से आप भविष्य में बड़ा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको व्यावसायिक कौशल से काम करना होगा और धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों से सलाह लेना उचित रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सत्ता-सरकार से सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के भी अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सेहत की दृष्टि से आपको इस सप्ताह मौसमी बीमारी से बचते हुए खान-पान का विशेष ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना  रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को शहद अर्पित करके शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें