फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (14-20 August) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Aug 2023 12:35 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ निजी समस्याएं घेरे रहेंगी। हालांकि इसी दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ निजी समस्याएं घेरे रहेंगी। हालांकि इसी दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे। ऐसे में निजी जीवन और करियर के बीच तालमेल बिठाने के लिए आपको अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करना होगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपको इस दिशा में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। मार्केटिंग, ट्रेडिंग से सम्बन्धित व्यवसाय में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में धाक जमेगी। व्यवसाय को विस्तार करने की योजना पूरी होती हुई नजर आएगी। सप्ताह के मध्य में महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। इस दौरान तीर्थाटन पर भी निकल सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान आपका पाचन तंत्र भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में खान-पान और अपनी दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें। इस सप्ताह आपकी अपने लव पार्टनर के साथ के अच्छा तालमेल रहने वाला है। आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माता-पिता की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के अंत में संतानपक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का 7 बार पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें