धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने कुछ कामों की योजनाओं को बनाएंगे। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। किसी अजनबी से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिसमें आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बढ़ते खर्चों पर आप लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।