मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको रोजी-रोजगार और करिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने आदि के लिए अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। यदि आप समय और अपनी ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इष्ट-मित्रों की मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। यदि आप राजनीति में हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह आफिस और घर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को न सिर्फ मनचाहा लाभ प्राप्त होगा बल्कि कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके भी हाथ लगेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा और परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना करें और देवी दुर्गा को लाल रंग के पुष्प और फल चढ़ाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।