Aries Weekly Horoscope: करियर-कारोबार में कामयाबी और परिवार में प्रेम और सामंजस्य के कारण आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। बीते सप्ताह आपके स्वभाव में जो तीखापन था, वह धीरे-धीरे खत्म होता नजर आएगा।
मेष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने लक्ष्य की ओर पूरे मनोयोग से प्रयास करते हैं, तो निश्चित तौर पर उन्हें वो हासिल हो सकता है, जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। बीते हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह आपके लिए अधिक सुखदायक और फलदायी साबित होगा। हालांकि कुछ चीजों को लेकर आपको सावधानी भी अपेक्षित है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी स्थान विशेष में तबादले या मनचाहे पद के लिए प्रयासरत थे तो उस दिशा में अच्छी खबर सुनने को प्राप्त होगी। व्यवसाय में भी प्रगति और लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी।
करियर-कारोबार में कामयाबी और परिवार में प्रेम और सामंजस्य के कारण आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। बीते सप्ताह आपके स्वभाव में जो तीखापन था, वह धीरे-धीरे खत्म होता नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मित्र अथवा व्यक्ति विशेष की मदद से अटका कार्य पूरा होगा। आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। आय से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान निकलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक मामलों से संबंधित समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत से निकल आएगा। प्रेम संबंध में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी। जीवनसाथी से खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।