मीन राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह बेहतर और लाभप्रद साबित होगा। इस सप्ताह आपको हाथ में आए अवसर को किसी भी सूरत में जाने नहीं देना चाहिए।
मीन राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह बेहतर और लाभप्रद साबित होगा। इस सप्ताह आपको हाथ में आए अवसर को किसी भी सूरत में जाने नहीं देना चाहिए। यदि आप अपने कार्य को पूरे मनोयोग और योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह शानदार रणनीति गढ़ने और अपने कार्यों को अंजाम देने का है। इस सप्ताह आप अपनी कार्यदक्षता के बल पर कार्यस्थल पर अपना मान-सम्मान बढ़ा सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि होने से उनका मान-सम्मान कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में बढ़ेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। हालांकि घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से अटके काम पूरे होने की संभावना बनेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ शानदार रहने वाली है। सप्ताह के अंत में लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।