फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (31 July- 06 August): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 30 Jul 2023 03:08 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह यदि आप जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं तो आपको मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह डर के आगे जीत है का मूलमंत्र याद रखना होगा। इस सप्ताह यदि आप जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं तो आपको मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को उनके कारोबार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन आप अपने इष्ट-मित्रों के सहयोग से अपने कंपटीटर्स पर भारी पड़ेंगे। करियर हो या फिर कारोबार इस सप्ताह आपको जीवन में मिले अवसर को भुनाने के लिए कड़ा परिश्रम और अथक प्रयास करना होगा। इस सप्ताह आप यदि सूझबूझ से काम करते हैं तो आपको न सिर्फ मनचाहा लाभ प्राप्त होगा बल्कि आप अपने कारोबार का विस्तार करने में भी कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस सप्ताह आपके स्वजनों के साथ सभी गिले-शिकवे दूर होंगे और आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह माता-पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। परिजन आपके प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें