फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (3 to 9 June ): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 03 Jun 2024 11:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pisces Weekly Horoscope:  नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने टारगेट को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना उचित रहेगा। अपने सीनियर और सहकर्मियों को मिलाजुला कर चलने पर ही अपेक्षानुरूप परिणामों की प्राप्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 
विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। संतान से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने की चिंता भी सताएगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान न सिर्फ कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं बल्कि घरेलू दिक्कतें भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने टारगेट को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना उचित रहेगा। अपने सीनियर और सहकर्मियों को मिलाजुला कर चलने पर ही अपेक्षानुरूप परिणामों की प्राप्ति हो सकेगी।
विज्ञापन


व्यवसाय में आपकी स्थिति समान्य बनी रहेगी। कारोबार धीमी गति से ही सही लेकिन आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के मध्य में न सिर्फ घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की बल्कि खुद की सेहत को लेकर भी मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस दौरान वाहन चलाते समय तथा सफर करते समय खूब सावधान रहें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखें और किसी की उपेक्षा करने से बचें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें