फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (3 to 9 june 2024): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 03 Jun 2024 11:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aquarius Weekly Horoscope: यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन अथवा सुख साधन से जुड़ी किसी चीज का क्रय करने का विचार बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। घरेलू महिलाओं का इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में खूब मन लगेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। ऐसे में आपको इस सप्ताह मिलने वाले सभी अवसर का पूरा लाभ उठाने से बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने के कारण आपका उत्साह और पराक्रम प्रबल रहेगा। आपकी सोच में सकारात्मक वृद्धि होगी और सौभागय का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन अथवा सुख साधन से जुड़ी किसी चीज का क्रय करने का विचार बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। घरेलू महिलाओं का इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में खूब मन लगेगा।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान अचानक से तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। विभिन्न स्रोतों से आमदनी और संचित धन में वृद्धि के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप पर माता-पिता का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात संभव है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री संभव है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिव साधना तथा शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें