फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 26 Nov 2023 02:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख, सुविधा और सौभाग्य में बढ़ोत्तरी करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी योजना में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को विशेष लाभ होगा। संस्थान के भीतर उनका कद बढ़ेगा और लोग उनके काम की तारीफ करते नजर आएंगे। मीन राशि के जातकों की सत्ता-सरकार के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और वे उनकी मदद से अपने सभी अटके काम को पूरा करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में आपके घर में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। इस दौरान आपको धन, नए वस्त्र, महंगे गिफ्ट आदि की प्राप्ति होगी। यदि आप लंबे समय से अपने सपनों का आशियाना खरीदने का प्लान कर रहे थे तो इस दिशा में आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
विज्ञापन


घर की साज-सज्जा या फिर सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। भूमि, भवन और वाहन सुख की प्राप्ति के योग हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सिलसिले में की गई यात्राओं से आपको खासा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगीं। परिवार से जुड़ा कोई अहम फैसला लेते समय बड़ों और छोटों दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पति-पत्नी के संबंध परस्पर मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखपूर्वक समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग या उपहार की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी एवं भगवान श्री विष्णु की पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें