Pisces Weekly Horoscope: इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या की अनदेखी न करें
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपका मन किसी अनहोनी को लेकर आशंकित रहेगा। कार्यक्षेत्र पर लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का अधिक दबाव बना रहेगा तथा टीम से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपका अनचाही जगह पर स्थानान्तरण अथवा अनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में आपको थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध तक एक बार फिर से कारोबार पटरी पर आता हुआ नजर आएगा।
सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी तमाम मुश्किलों के बीच आपकी सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या की अनदेखी न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपको सावधान रहने का संकेत दे रहा है। लोगों के साथ बाचतीत करते समय सावधानी बरतें और वाद-विवाद से बचें। इस सप्ताह आप कई बार खुद को रिश्तों के भंवरजाल में खुद को फंसा हुआ पा सकते हैं। हालांकि तमाम तरह की कठिन परिस्थिति के बीच आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।