Aquarius Weekly Horoscope: यदि आपका सत्ता-सरकार से जुड़ा काम लंबे समय से अटका हुआ था तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से वह पूरा हो जाएगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन धर्म-अध्यात्म एवं रहस्यमयी विद्या को जानने-समझने में लगेगा।
कुंभ राशि के जातकों पर इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह से मेहरबान होती हुई नजर आएगी। इस हफ्ते आपके द्वारा की मेहनत और कोशिशों का पूरा फल मिलता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिसकी बदौलत आप अपने काम को बेहतर तरीके से समय पूर्व ही पूरा करने में सफल होंगे। यदि आपका सत्ता-सरकार से जुड़ा काम लंबे समय से अटका हुआ था तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से वह पूरा हो जाएगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन धर्म-अध्यात्म एवं रहस्यमयी विद्या को जानने-समझने में लगेगा। इस दौरान आपकी किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात संभव है। इस दौरान विभिन्न स्रोतों से धन लाभ की प्राप्ति एवं कर्ज से मुक्ति के योग बनेंगे।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। कक्षा एवं परीक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा। कॅरिअर एवं कारोबार में उन्नति होगी। किसी कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत हो सकते हैं। लंबे समय से अटकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। माता-पिता का आप पर विशेष आशीर्वाद और स्नेह बरसेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ लांग ड्राइव पर जाने और मनोरंजक समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।