मीन
इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के सौभाग्य में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में कोई प्रभावी व्यक्ति आपकी समस्या का समाधान करेगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ पैदा हुआ मतभेद दूर होगा और परिजनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। जो लोग लंबे समय से स्थायी सम्पत्ति या वाहन आदि खरीदने का विचार कर रहे हैं, इस सप्ताह यह कार्य पूरा हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता या फिर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस दौरान साझेदारी में कारोबार करने वालों को विशेष लाभ होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अचानक पिकनिक आदि का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी और आप उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेअच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें।