मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य से बचते हुए आज का काम कल पर टालने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रह सकता है तो वहीं आपकी सेहत भी नरम रह सकती है। ऐसे में आपको अपने खान-पान और मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आपके सगे-संबंधी रोड़े अटका सकते हैं। ऐसे किसी भी मामले में जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
इस सप्ताह आपको अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए बातचीत में मर्यादा बनाए रखने की अधिक आवश्यकता रहेगी। ऐसे में अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा तरह से नियंत्रण रखें और छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी पर आरोप-प्रत्यारोप करने से बचें अन्यथा आपको अपमान झेलना पड़ सकता है। यह समय आपके करियर-कारोबार की दृष्टि से कम अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको बाजार में आई मंदी के साथ अपने कंपटीटर से मिलने वाली चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना चाहिए अन्यथा आपको निराशा हाथ लग सकती है। प्रेम संबंध में दिखावा या प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की जरूरतों की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की केसर का तिलक लगाकर पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।