फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (24-30 July): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 23 Jul 2023 04:58 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या फिर उसे टालने की आदत से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या फिर उसे टालने की आदत से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। यदि आप अपने समय और अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो आप अपने काम में मनचाही कामयाबी और लाभ भी कमा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थोड़ी थकान भरी लेकिन संबंधों का विस्तार करने वाली रहेगी। इस दौरान आपके संबंध प्रभावी लोगों के साथ बनेंगे। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए यह समय काफी शानदार रह सकता है। हालांकि आपको धन का लेनदेन तथा कागज संबंधी काम करते समय खूब सतर्क रहने की भी जरूरत रहेगी।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। पारिवारिक मसलों में माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। सप्ताह के उत्तारार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। यह समय आपकी सेहत और संबंध की दृष्टि से कम अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तामलमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहेगा। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें