मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्द्ध में कामकाज की अधिकता के चलते आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। समय पर काम के पूरा न हो पाने पर आपके मन में भारी असंतोष रहेगा। हालांकि तमाम तरह की हताशा और निराशा के बीच आपकी कोशिश वर्तमान परिस्थितियों से उबरने की रहेगी। जिसका सुखद परिणाम आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में देखने को मिलेगा। मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपने जीवन को पटरी पर लाने के कई बड़े मौके मिल सकते हैं। मसलन यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको को रोजगार प्राप्त हो सकता है तो वहीं इस दौरान किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको अचानक कहीं से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि किसी सरकारी योजना में आपका धन अटका है तो वह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल सकता है। कुल मिलाकर सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी समस्याओं में कमी और आपकी साख में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी और निकटता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।