कुंभ
बीते सप्ताह के मुकाबले कुंभ राशि के लिए यह हफ्ता अधिक सफलता और सुकून देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका लंबे समय से अटका काम पूरा हो जाएगा और आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप रोजी रोजगार के लिए भटक रहे थे तो आपकी आजीविका का इंतजाम इस सप्ताह हो जाएगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह खुद को कठिनाई भरे समय से बाहर निकलता हुआ पाएंगे। इस सप्ताह भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से संबंधित प्रयास के शुभ फल प्राप्त होंगे। निजी व्यवसाय करने वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जो लोग कमीशन पर काम करते हैं उनके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े लोग भी अपना टारगेट समय से पहले पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आप अपनी वाणी एवं व्यवहार की बदौलत कोई विशेष कार्य को सिद्ध करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्ते-नाते के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।