फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope ( 19 to 25 august 2024): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह ?

Mon, 19 Aug 2024 03:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Meen Rashifal: यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इसी दौरान पूरे मनोयोग से रोजी-रोजगार के लिए प्रयास करना चाहिए। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान निकल सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय जहां अनुकूल तो वहीं उत्तरार्ध थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में मीन राशि के जातकों को जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों सप्ताह की शुरुआत में ही निबटाने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इसी दौरान पूरे मनोयोग से रोजी-रोजगार के लिए प्रयास करना चाहिए। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान निकल सकता है।

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि उनकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ भी सकती है। ऐसे में अपना काम निकलवाने के लिए लोगों की प्रशंसा करने में जरा भी कंजूसी न करें और सभी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके घर में कोई धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में कामकाज को लेकर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आफिस में लोग आपकी कार्यक्षमता का लोहा मानेंगे। बॉस भी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखना होगा अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे लगा समते हैं। इस दौरान लोगों की आलोचनाओं को नजरंदाज करते हुए सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करें। इस सप्ताह प्रेम संबंध में आ रही अड़चनें और गलतफहमियां दूर होंगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए इजाजत दे सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें