फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (19-25 June): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 18 Jun 2023 05:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस दौरान भूमि-भवन या वाहन को खरीदने का सपना सच हो सकता है। इस सप्ताह परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति एवं लाभ का कारण बनेगा। मीन राशि से जुड़े जो जातक विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, उनकी राह में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह किसी संस्था से आफर आ सकता है, लेकिन ऐसा कोई भी निर्णय लेते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए। सप्ताह के मध्य में मीन राशि के जातक सुख-सुविधा से जुड़ी चीज में बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन या वाहन को खरीदने का सपना सच हो सकता है। इस सप्ताह परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान किसी घरेलू मसले को लेकर भाई या बहन के साथ मतभेद होने की आशंका है। हालांकि घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से शीघ्र ही यह दूर हो जाएगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की केसर का तिलक लगाकर पूजा और नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें