फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (19- 25 June): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 18 Jun 2023 05:37 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसे में आपको स्वजनों के साथ विनम्रता से पेश आते हुए किसी भी समस्या को समझदारी के साथ सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम संबंध में भी सावधानी के साथ आगे बढ़े और रिश्तों को मजबूती देने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं को सम्मान करें।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपकी सेहत आपके सोचे हुए को समय पर करने की राह में बाधक बन सकती है। इस दौरान आपको मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको इस दौरान न सिर्फ अपने खानपान और दिनचर्या का ख्याल रखना चाहिए बल्कि किसी भी शारीरिक समस्या की अनदेखी करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको न सिर्फ सेहत की दृष्टि से बल्कि संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। ऐसे में आपको स्वजनों के साथ विनम्रता से पेश आते हुए किसी भी समस्या को समझदारी के साथ सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम संबंध में भी सावधानी के साथ आगे बढ़े और रिश्तों को मजबूती देने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं को सम्मान करें। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार का दिखावा करने से बचें अन्यथा नाहक ही कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए अन्यथा चोट लगने की आशंका है। आर्थिक दृष्टि से देखें तो आपको इस सप्ताह थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि यह व्यवसाय का एक हिस्सा है और ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर से तालमेल बनाकर चलना उचित रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें