फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (17 to 23 February): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Feb 2025 01:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Meen Rashifal: इस सप्ताह अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलें और विलासिता की चीजों पर बेवजह खर्च करने से बचें, अन्यथा बाद में वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्यों को समय पर मनचाहे तरीके से पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय स्वयं अपने कार्यों को सही तरीके से करने का प्रयास करना उचित रहेगा। इस सप्ताह अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलें और विलासिता की चीजों पर बेवजह खर्च करने से बचें, अन्यथा बाद में वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह किसी भी कार्य में शार्टकट लेने अथवा नियम का उल्लंघन करने से बचें, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार प्राप्ति के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए मीन राशि के जातकों को दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हुए लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में दिखावा करने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा में गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें