फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (15 To 21 August): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 15 Aug 2022 12:26 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 
विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे और ऐसा करते समय आपको घर के बड़ों और छोटों दोनों का ही पूरा सहयोग मिलेगा। सभी आपके निर्णय की प्रशंसा करेंगे। हालांकि ऐसा करते समय आपको स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। जो लोग लंबे समय से अपना नया काम शुरु करने की सोच रहे थे, उन्हें किसी व्यक्ति या संस्था की तरफ से ऐसा करने में बड़ा सहयोग मिल सकता है। वहीं पहले से व्यवसाय कर रहे लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा। भूमि भवन के क्रय- विक्रय की कामना पूरी होगी और लाभ प्राप्त होगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट मित्रों के माध्यम से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। सत्ता सरकार से जुड़े मामले में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम प्रसंग में आ रही बाधाएं दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। इस सप्ताह आप परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा आदि पर भी निकल सकते हैं।   

उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी नारायण की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें