मकर
मकर राशि के जातकों पर इस सप्ताह ईश्वर की पूरी कृपा बरसती नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में घर परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी बड़ी उपलब्धि से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि या भवन के क्रय या विक्रय की सोच रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो जाएगी और खास बात यह कि आपको इसमें मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा। प्रापर्टी से जुड़े काम करने वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से रोजी रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। इस समय यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलते हैं तो आपके काम आसानी से समय पर पूरे होंगे। हालांकि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। माता-पिता की ओर से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों का उच्च शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिली होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि विधान से उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। शनि संबंधी चीजों का दान करें।