फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (15-21 May): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 14 May 2023 03:13 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में मिले किसी भी अवसर को हाथ से फिसलने नहीं देना चाहिए अन्यथा बाद में उन्हें इसे पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में मिले किसी भी अवसर को हाथ से फिसलने नहीं देना चाहिए अन्यथा बाद में उन्हें इसे पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह यदि आप अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके पड़े काम पूरे होने के बाद आप सुकून महसूस करेंगे। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखुबरी आपकी खुशी और सम्मान दोनों का बड़ा कारण बनेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। युवाओं का अधिकांश समय अपने इष्टमित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के अंत में घर-परिवार के साथ पिकनिक पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग दिखेगी। वहीं विवाहित लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें