कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा दिखाई देगी। नौकरीपेशा लोग अपने सीनियर और जूनियर की मदद से अपने टारगेट को समय से पहले प्राप्त करने में कामयाब होंगे। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में साख बढ़ेगी। कारोबार में विस्तार और मनचाहे लाभ की कामना पूरी होगी। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को जहां खूब धन लाभ होगा, वहीं उनके जीवन में खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। किसी बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान पर्यटन-पिकनिक आदि के प्रोग्राम भी बन सकते हैं। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।